Home Uncategorized CORONA ने 22 वर्षीय लड़की को मार डाला, 8 दिन तक शरीर में छुपा रहा

CORONA ने 22 वर्षीय लड़की को मार डाला, 8 दिन तक शरीर में छुपा रहा

16 second read
Comments Off on CORONA ने 22 वर्षीय लड़की को मार डाला, 8 दिन तक शरीर में छुपा रहा
0
18

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस ने एक 22 साल की हंसती खेलती लड़की को मार डाला। 8 दिन तक शरीर में छुपकर अपनी ताकत बढ़ाता रहा और फिर अचानक हमला किया। डॉक्टरों के इलाज के लिए 48 घंटे का वक्त तक नहीं दिया। वेरिएंट कौन सा है यह तो महीने भर बाद पता चल पाएगा परंतु सावधान हो जाने की जरूरत है।

यह लड़की मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहने वाली थी। परिवार वाले बताते हैं कि 10 दिन से उसकी तबीयत नरम-गरम थी। सर्दी और बुखार से पीड़ित थी। मौसम के कारण सर्दी और बुखार आम बात है इसलिए ज्यादा ध्यान नहीं दिया। घर पर जो सामान्य दवाइयां होती है उसी का सेवन करती रही। 8 दिन बात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया। डॉक्टर, बीमारी को समझकर इलाज कर पाते इससे पहले उसकी मौत हो गई।

यानी वायरस 10 दिन पहले शरीर में घुस गया था। 8 दिन तक उसने शरीर के भीतर अपनी संख्या बढ़ाई और शक्तिशाली होता चला गया। जब वायरस लड़की की इम्युनिटी पावर से ज्यादा ताकतवर हो गया तब उसने हमला किया और एक ही झटके में लड़की को मार दिया।

Load More Related Articles
Comments are closed.

Check Also

वोट डालने के बाद सतना के इस रेस्स्टोरेंट में खाना खाने पर वोटर्स को मिलेगी भारी छूट, जानिए होटलों के नाम

Author Recent Posts admin Latest posts by admin (see all) राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, जल्द…