- राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, जल्द आएगी ये नई पॉलिसी, प्रस्ताव तैयार, इस तरह मिलेगा लाभ - 24/04/2023
- हाई प्रोफाइल SEX रैकेट का भंडाफोड़: एक रात के 80 हजार…ये अभिनेत्री चलाती थी जिस्मफरोशी का धंधा, ग्राहकों को करती थी मॉडल्स सप्लाई - 22/04/2023
- Sukanya Samriddhi Yojana: नए साल में आपकी बेटी बनेगी लखपति, जाने कैसे करें निवेश? - 28/12/2022
सतना ।।हिंदू पंचाग के अनुसार विजयदशमी (दशहरा) का त्यौहार 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने विजयदशमी पर्व के अवसर पर रावण दहन एवं चल समारोह कार्यक्रम में कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था कायम रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। इसके अनुसार अनुविभागीय अधिकारी

(राजस्व) रघुराजनगर (ग्रामीण) सुरेश कुमार गुप्ता की ड्यूटी जवाहर नगर स्टेडियम सतना में होने वाले रावण दहन के मुख्य आयोजन में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रुप में लगाई गई है। इसी प्रकार मैत्री पार्क में होने वाले रावण दहन के मुख्य आयोजन में संयुक्त कलेक्टर सुरेश जादव की ड्यूटी लगाई है। नियुक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट रावण दहन कार्यक्रम के बाद चल समारोह एवं दुर्गा विसर्जन समाप्त होने तक उपस्थित रहेंगे। संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी राजेश शाही (आयुक्त नगर निगम) होंगे।