- राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, जल्द आएगी ये नई पॉलिसी, प्रस्ताव तैयार, इस तरह मिलेगा लाभ - 24/04/2023
- हाई प्रोफाइल SEX रैकेट का भंडाफोड़: एक रात के 80 हजार…ये अभिनेत्री चलाती थी जिस्मफरोशी का धंधा, ग्राहकों को करती थी मॉडल्स सप्लाई - 22/04/2023
- Sukanya Samriddhi Yojana: नए साल में आपकी बेटी बनेगी लखपति, जाने कैसे करें निवेश? - 28/12/2022
सतना ।।अक्टूबर 2022 को विजयदशमी (दशहरा) त्यौहार मनाने के साथ-साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन स्थलों पर कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी 4 कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है। जारी आदेशानुसार माधवगढ़ सतना नदी में तहसीलदार बीके मिश्रा, उंचवा टोला सतना नदी में नायब

तहसीलदार प्रदीप कुमार तिवारी, जिगनहट घाट सतना में नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह एवं देवरा घाट सतना में सहायक अधीक्षक आरएन पांडेय की ड्यूटी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रुप में लगाई गई है। नियुक्त सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट 5 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से अपने ड्यूटी स्थल पर दुर्गा विसर्जन होने तक उपस्थित रहेंगे। संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी राजेश शाही (आयुक्त नगर निगम) होंगे।