Home मध्यप्रदेश भोपाल प्रदेश में 114 नए मामले सामने आये, संक्रमितों की संख्या हुई 3252

प्रदेश में 114 नए मामले सामने आये, संक्रमितों की संख्या हुई 3252

14 second read
0
1
512

भोपाल। कोरोना की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के दो चरण खत्म होने के बाद भी प्रदेश में कोरोना मरीजों के निकलने का क्रम थम नहीं रहा।मध्य प्रदेश स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 144 नए मरीज सामने आये है। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 हजार 2 सौ 52 हो गई है। इस महामारी से राज्य में अब तक 193 लोगों की जान जा चुकी है।वहीँ 1231 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है।


प्रदेश के हॉटस्पॉट जिले इंदौर में 18 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 1699 हो गई है। जिसमें से 595 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है।वहीँ 83 लोगो की मौत हुई है। राजधानी भोपाल में 47 नए मरीज मिलने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या 652 हो गई है। उज्जैन में 17 मरीजों के सामने आने के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 201 हो गई है। यहां संक्रमण से 42 लोगों की जान जा चुकी है। वहीँ 50 लोग स्वस्थ हो चुके है।

प्रदेश में अब तक ग्रीन जोन में शामिल रहें झाबुआ में कल एक मरीज के मिलने के बाद यह जिला भी अब ऑरेंज जोन में शामिल हो गया है। इसके अलावा जबलपुर में 6, खरगौन में 1, मुरैना में 5, ग्वालियर में 5, मन्दसौर में 12, धार में 1 नए मरीज मिले है।

Load More Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

मजबूत राष्ट्र निर्माण में स्वस्थ समाज की सबसे बड़ी भागीदारी- डॉ स्वप्ना वर्मा

Author Recent Posts Amit Latest posts by Amit (see all) मजबूत राष्ट्र निर्माण में स्वस्थ स…