- राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, जल्द आएगी ये नई पॉलिसी, प्रस्ताव तैयार, इस तरह मिलेगा लाभ - 24/04/2023
- हाई प्रोफाइल SEX रैकेट का भंडाफोड़: एक रात के 80 हजार…ये अभिनेत्री चलाती थी जिस्मफरोशी का धंधा, ग्राहकों को करती थी मॉडल्स सप्लाई - 22/04/2023
- Sukanya Samriddhi Yojana: नए साल में आपकी बेटी बनेगी लखपति, जाने कैसे करें निवेश? - 28/12/2022
सतना /आयुष्मान कार्ड योजना से पात्र हितग्राहियों को साल में 5 लाख रुपए तक के निःशुल्क उपचार कराने की सुविधा है। आयुष्मान कार्डधारी रोगी शासकीय अस्पतालों तथा चुने हुए निजी अस्पतालों में अपना उपचार निःशुल्क करा सकता है। सतना जिले में अब तक 8 लाख 54 हजार 216 (56.68 प्रतिशत) आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जिले में आयुष्मान कार्ड की पात्रता रखने वाले कुल 15 लाख 5 हजार 972 लोगो के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें अभी 6 लाख 51 हजार 756 पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने शेष हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों तथा शासकीय अस्पतालों में

शिविर लगाए जा रहे हैं। लोक सेवा केन्द्रों में भी आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में आयुष्मान अभियान स्वरुप बनाये जा रहे हैं। 9 सितंबर को 51वें स्थान पर रहने वाला सतना जिला प्रदेश में 37वें स्थान पर आ गया है। कलेक्टर ने इसी गति को बनाए रखते हुए निरंतर प्रयास किए जाने के निर्देश दिए हैं।