Home मध्यप्रदेश REWANCHALROSHNI SATNA:महिला को आत्महत्या करने हेतु उत्प्रेरित करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

REWANCHALROSHNI SATNA:महिला को आत्महत्या करने हेतु उत्प्रेरित करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

15 second read
Comments Off on REWANCHALROSHNI SATNA:महिला को आत्महत्या करने हेतु उत्प्रेरित करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
0
6

सतना।। पुलिस अधीक्षक महोदय सतना श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सतना श्री सुरेन्द्र कुमार जैन एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री महेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में की गई कार्यवाही –
विवरण – इस प्रकार है कि दिनांक 15/08/22 को लडकी सीता कुशवाहा अपने बडी बहन अभिलाषा के साथ गढियाटोला से अपने घर जा रही थी। रास्ते मे गढिया के पास तलाब के किनारे रोड मे पदम कुशवाहा पिता कमलेश

कुशवाहा उम्र 22 वर्ष निवासी उमरी वार्ड नं. 02 का मिला और लडकी सीता कुशवाहा की बडी बहन से बोला था की मै सीता से प्यार करता हूं। सीता की शादी इधर उधर क्यो ढूंढ रहे हो इससे शादी मै करुंगा या फिर मै मर जाउंगा या सीता को मार डालूंगा सीता को समाज मे बदनाम कर दूंगा लडकी सीता ने भी घर वालो के पूछने पर बताया था की लगभग एक साल से पदम कुशवाहा उसे परेशान कर रहा है। हमारा बुआ भतिजे का रिस्ता होने से किसी को नही बताया था। जिस संबंध मे रेल्वे स्टेशन कैमा से भी जानकारी व पत्र प्राप्त किया गया है। दिनांक 15/08/22 को पदम कुशवाहा द्वारा लडकी के बारे मे इस तरह बोलने पर से लडकी सीता कुशवाहा उदास व टेंशन मे रहती थी। पदम कुशवाहा द्वारा मृतिका को उसके मृत्यू के पूर्व शादी करने हेतु मजबूर करने व मरने मारने की धमकी देने व समाज मे इज्जत बिगाडने व घर वालो को समाज मे बदनाम करने की धमकी से मजबूर एवं प्रताडित होकर लडकी सीता कुशवाहा उक्त दिनांक से हमेशा टेंशन व गुमसुम रहती थी। जिसे उसके घर वाले समझाते व ताकते थे। लेकिन दिनांक 19/08/22 को घर से बाजार समान लेने जाने का बोलकर करीबन 11.45 बजे जबलपुर से रीवा जाने वाली ट्रेन के सामने लेटकर मृतिका ने आत्महत्या कर लिया है। सम्पूर्ण जांच से आरोपी पदम कुशवाहा के विरुद्ध अपराध क्र. 569/22 धारा 306 ताहि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना आरोपी पदम सिंह कुशवाहा पिता कमलेश कुशवाहा उम्र 22 वर्ष नि. उमरी वार्ड नं. 02 थाना सिविल लाइन सतना जिला सतना (म.प्र.) को दिनांक 12.09.2022 के 14.30 बजे मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष जे0आर0 पर पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय के आदेशानुसार केन्द्रीय जेल सतना भेजा गया

गिरफ्तार शुदा आरोपी – 1. पदम सिंह कुशवाहा पिता कमलेश कुशवाहा उम्र 22 वर्ष नि. उमरी वार्ड नं. 02 थाना सिविल लाइन सतना जिला सतना (म.प्र.)

जप्त मशरूका – आरोपी का एक नग मोबाइल रेडमी कम्पनी का।

सराहनीय कार्य –(1) उनि. साधना कठेल (2) सउनि राजेन्द्र मिश्रा (3) प्र.आर.573 सुखेन्द्र सिंह (4) प्र.आर. 811 लालदेव सिंह (5)आर. 463 संतोष धुर्वे (6) म.आर. 377 मोनिका सिंह

Load More Related Articles
Comments are closed.

Check Also

दरवाजे पर जैसे ही लगी बरात तो जमकर चलने लगें लाठी ओर डंडे, 2 लोग हुए घायल

Author Recent Posts admin Latest posts by admin (see all) राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, जल्द…