- मजबूत राष्ट्र निर्माण में स्वस्थ समाज की सबसे बड़ी भागीदारी- डॉ स्वप्ना वर्मा - 20/09/2023
- मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्करIBC24 के चुनावी सर्वे में भाजपा की हो सकती है वापसी! - 16/09/2023
- प्रियंका ने की मां नर्मदा की आरती, बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके (भाजपा) दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है, एमपी में अब ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के सहारे कांग्रेस! - 12/06/2023
निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में चारों दोषियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने नया डेथ वारंट जारी कर दिया है,इस बीच अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को वाराणसी में गंगा घाट पर निर्भया के चारों दोषियों के पुतलों को फांसी दी गई,निर्भया केस के दोषियों के पुतलों को फांसी के फंदे पर लटकाने के लिए खास तैयारी की गई, इसके लिए गंगा घाट पर कोर्ट बनाया गया और दोनों पक्षों के नाट्यकर्मी वकील और जज भी बनें,क नाट्यकर्मी बुजुर्ग महिला को निर्भया की मां बनाया गया जिन्होंने गंगा घाट के किनारे निर्भया के चारों दोषियों के प्रतीक पुतलों को फांसी दी,बता दें कि दिल्ली गैंगरेप पीड़िता निर्भया के गुनहगारों की फांसी की तारीख कई बार टल चुकी है, हालांकि दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया केस के चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी किया है,चारों दोषियों को अब 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी दी जाएगी,गौरतलब है कि दोषियों के खिलाफ चौथी बार डेथ वारंट जारी किया गया है,इससे पहले कई बार फांसी टलने के साथ निर्भया की मां का सब्र टूट गया है,फांसी की तारीख टलते रहने से नाराज लोगों ने महिला दिवस के मौके पर निर्भया के चारों गुनहगारों के पुतलों को सरेआम प्रतीकात्मक फांसी दी.