Home देश दिल्ली केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, ‘भारत बचाओ’ रैली में आज देशभर से जुटेंगे कांग्रेसी

केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, ‘भारत बचाओ’ रैली में आज देशभर से जुटेंगे कांग्रेसी

15 second read
0
1
272

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस एक बार फिर आरपार के मूड में है। आज दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली के जरिए कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। कांग्रेस का सीधा आरोप है कि भाजपा अपने फिक्स ऐजेडें के तहत केंद्र सरकार की नाकामिया छिपाने और आमजन के सरोकारों से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए काम कर रही है। 


मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन करने जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी, मंदी और किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली का आह्वान किया है। इसके लिए देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता देश की राजधानी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भोपाल से स्पेशल ट्रेन दिल्ली रवाना हुई, जिसमें मंत्री पीसी शर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए कूच किया। कांग्रेस का दावा है कि ये रैली ऐतिहासिक साबित होगी।


14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली में मध्यप्रदेश से सीएम कमलनाथ सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे.. कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में में अर्थव्यवस्था चरमरा गई है..भारत बचाओ रैली के माध्यम से कांग्रेस केंद्र सरकार को चेताना चाहती हैं कि वो असली मुद्दों से जनता का ध्यान ना भटकाए और इस दिशा में कुछ कदम उठाए. हालांकि कांग्रेस के आंदोलन को बीजेपी महज ढोंग बता रही है।


रामलीला मैदान में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की रैली को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है.. लिहाजा जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ को लाने का टारगेट मिला है. देखना होगा की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का ये शंखनाद वाकई बदलाव लाएगा। 

Load More Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

राज्यों में उपमुख्यमंत्री का पद खत्म करने वाली जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज।

Author Recent Posts admin Latest posts by admin (see all) राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, जल्द…