मध्यप्रदेशसतना

मिलाद-उन-नबी पर कानून व्यवस्था कायम रखने कलेक्टर ने लगाई कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी

सतना।।मिलाद-उन-नबी का त्यौहार शनिवार 8 अक्टूबर 2022 को मनाया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने मिलाद-उन-नबी पर्व के अवसर पर सतना शहर के विभिन्न स्थानों में कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था कायम रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। इसके अनुसार तहसीलदार बीके मिश्रा की ड्यूटी नजीराबाद,

रजा मस्जिद डालीबाबा, टिकुरिया टोला, नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार तिवारी की ड्यूटी गढ़िया टोला, खूंथी, कंपनी बाग, नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह की ड्यूटी पन्नीलाल चौक, जयस्तंभ चौक तथा सहायक अधीक्षक आरएन पांडेय की ड्यूटी दरवेज मस्जिद, लोटन अखाड़ा और पुरानी कब्रिस्तान के लिये कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रुप में लगाई गई है। नियुक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कार्यक्रम समाप्ति तक निर्धारित कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहेंगे। संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी नीरज खरे (उपखंड मजिस्ट्रेट रघुराजनगर शहरी) होंगे।

Related Articles

Back to top button