लूट के 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार मामला सतना जिले के रामनगर थाना का
जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, लूट, प्राणघाटक हमला की दो अलग-अलग वारदातों का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर 5 आरोपितयों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो बाइक जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि 3 दिसंबर 2021 को रामनगर के छिरहाई के रहने वाले भास्कर प्रसाद द्विवेदी ने रिपोर्ट लिखाई थी कि रात के समय कुछ अज्ञात लोग घर में घुसकर मारपीट कर 70 हजार का सामान लूट ले गये। इसी प्रकार 11 जनवरी 2022 को निर्मला सिंह गोड़ ने रिपोर्ट लिखाई की अज्ञात लोगों ने प्राणघातक हमला कर उसे घायल कर दिया था। रामनगर पुलिस ने मामलों को गंभीरता से लेकर 5 आरोपियों आजम खान, आशू खान, मो. अली, अब्दुल कदीर, मानू खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की। जिस पर सभी लोगों ने दोनों वारदातों को करना स्वीकार किया है।