Uncategorizedभोपालमध्यप्रदेशसतना

चित्रकूट में भ्रष्टाचार, निजीकरण और लूट का रामराज्य- कांग्रेस का आक्रामक हमला…..

कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेश नायक ने की पत्रकार वार्ता।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेश नायक ने प्रदेश की पत्रकार वार्ता में तीखा हमला बोलते हुए कहा- चित्रकूट की आत्मा को कुचला जा रहा है। भ्रष्टाचार, निजीकरण और लूट ने एक पवित्र तीर्थ को शर्मसार कर दिया है। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, यह एक सुनियोजित साजिश है।

डॉ. नायक ने कहा कि भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट त्राहिमाम पुकार रही है। मां मंदाकिनी कराह रही है और प्रशासन मूकदर्शक बना है। उन्होंने रामराज्य की बात करने वाली सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज उन्हीं के नाम पर बनी संस्थाएं भ्रष्टाचार और अराजकता की मिसाल बन चुकी हैं।

नायक के प्रमुख खुलासे

  • 37 करोड़ की नमामि गंगे योजना केवल दिखावा बनकर रह गई। एक निजी संस्था की जमीन सीमेंटेड कर 20 करोड़ उड़ाए गए, बाकी मंदाकिनी बदहाल।
  • धर्म की आड़ में अय्याशी: जनकल्याण हेतु बना सामुदायिक भवन अब निजी होटल ‘पंचवटी’ में तब्दील। नशे और अव्यवस्था का अड्डा बन गया।
  • आरोग्य धाम का पतन: टाटा ट्रस्ट की मदद से बना आरोग्य केंद्र अब होटल में बदल दिया गया- यह जनकल्याण नहीं, जनध्वंस है।

मंदाकिनी– नदी नहीं, नाली बन गई है!
नायक ने आगे कहा की सियाराम कुटी जैसे पवित्र स्थलों से निकलने वाला सीवेज मंदाकिनी में बह रहा है। प्रवाह क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध निर्माण चरम पर है।

जन आंदोलन की चेतावनी:

कांग्रेस ने पांच मांगें रखीं- सीबीआई जांच, निजी संपत्तियों की पुनरवृत्ति, सीवेज शुद्धिकरण, भूमि बचाव और वित्तीय ऑडिट। चेतावनी दी गई कि यदि लूट नहीं रुकी तो चित्रकूट से दिल्ली तक आंदोलन होगा।

यह सिर्फ आंदोलन नहीं– आत्मा की पुकार है।
रितेश त्रिपाठी प्रदेश प्रवक्ता मीडिया विभाग,
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी…..

Related Articles

Back to top button