Uncategorized

सांसद गणेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार…..

सतना। सांसद गणेश सिंह ने सतना लोकसभा क्षेत्र की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने मैहर और चित्रकूट की सड़कों की स्वीकृति के लिए नितिन गडकरी से मुलाकात कर अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि ये दोनों स्थल आस्था के प्रमुख केंद्र हैं, इसलिए यहां की सड़कों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

गडकरी द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने पर सांसद ने आभार जताते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से श्रद्धालुओं और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Related Articles

Back to top button