Home मध्यप्रदेश Mahakal Lok : जन-जन हुआ शिवमय,जिले के मंदिरों में आस्था में डूबे जन-जन,जिले भर में रही श्री महाकाल लोक के लोकार्पण की भक्तिमयी धूम

Mahakal Lok : जन-जन हुआ शिवमय,जिले के मंदिरों में आस्था में डूबे जन-जन,जिले भर में रही श्री महाकाल लोक के लोकार्पण की भक्तिमयी धूम

19 second read
Comments Off on Mahakal Lok : जन-जन हुआ शिवमय,जिले के मंदिरों में आस्था में डूबे जन-जन,जिले भर में रही श्री महाकाल लोक के लोकार्पण की भक्तिमयी धूम
0
5

सतना ।।उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में विकसित श्री महाकाल लोक का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार की शाम भव्य समारोह में लोकार्पण किया। सतना जिले में भी श्री महाकाल लोक के लोकार्पण की भक्तिमयी धूम रही। जिले के धार्मिक महत्व के नगर चित्रकूट, मैहर और बिरसिंहपुर सहित जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में शाम को कई स्थानों में वर्षा के बावजूद भजन-कीर्तन, पूजन और दीपोत्सव का कार्यक्रम उत्साह पूर्वक आयोजित हुये। जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त रुप से सतना शहर के प्राचीन और प्रमुख व्यंकटेश मंदिर में आयोजित मुख्य समारोह में भव्यता पूर्वक प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किये गये लोकार्पण समारोह को बड़ी स्क्रीन पर देखा गया। इस अवसर पर व्यंकटेश मंदिर में आरती, दीप प्रज्वलन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम किये गये। कार्यक्रम में आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, एसडीएम सिटी नीरज खरे, संयुक्त कलेक्टर सुरेश जादव सहित जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारीगण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह, पूर्व पार्षद भगवती पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सतना जिले के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के नगर चित्रकूट में कामतानाथ मंदिर, हनुमान धारा, सती अनुसुईया, गुप्त गोदावरी, आचार्य आश्रम रघुवीर मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में श्री महाकाल लोक लोकार्पण के अवसर पर भक्तिमयी कार्यक्रम आयोजित किये गये और बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देखा गया। चित्रकूट के कामतानाथ प्राचीन मुखारविंद के मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, एसडीएम पीएस त्रिपाठी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने साधु-संतो के साथ बैठकर लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान आरती के पश्चात मंदिर में प्रसाद वितरण भी किया गया।

बिरसिंहपुर नगर परिषद मुख्यालय में प्रसिद्ध गैवीनाथ धाम के शिव और गौरी मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में विशेष आयोजन किए किये गये। महाकाल के प्रतिरुप माने जाने वाले बिरसिंहपुर के गैवीनाथ धाम में विराजे भगवान गैवीनाथ को महाकाल के सदृश्य श्रृंगार किया गया और बड़ी संख्या में लोगों ने भक्तिमयी भावना के साथ श्री महाकाल लोक के लोकार्पण का सीधा प्रसारण देखा।

उचेहरा विकासखंड की प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ललिताम्बा देवी शक्तिपीठ रमपुरवा धाम में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये। मैहर में प्रसिद्ध मां शारदा देवी के मंदिर परिसर को आकर्षक रुप से सजाया गया।  
सतना शहर में व्यंकटेश मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों को भी विशेष साफ-सफाई करके आकर्षक रूप में सजाया गया। श्री महाकाल लोक के लोकार्पण ने जिले को दीपावली से पहले ही दीपोत्सव मनाने का सुअवसर प्रदान किया। सतना जिले में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में विशेष साफ-सफाई तथा सजावट करके महाकाल के महालोक लोकार्पण का उत्सव मनाया गया।सभी मंदिरों में आकर्षक सजावट के साथ दीपमालाएं सजाई गईं। सभी ग्राम पंचायतों में उज्जैन में आयोजित लोकार्पण समारोह के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई। इस दौरान मंदिरों में जनसहयोग से शिव भजन, पूजन, कीर्तन, अभिषेक, आरती सहित अन्य आयोजन किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आमजनता ने उत्साह के साथ इसका आनंद लिया।

Load More Related Articles
Comments are closed.

Check Also

वोट डालने के बाद सतना के इस रेस्स्टोरेंट में खाना खाने पर वोटर्स को मिलेगी भारी छूट, जानिए होटलों के नाम

Author Recent Posts admin Latest posts by admin (see all) राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, जल्द…