Home मध्यप्रदेश भोपाल मध्यप्रदेश : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की रेस से दिग्विजय सिंह के बाहर होने पर बोले कमलनाथ

मध्यप्रदेश : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की रेस से दिग्विजय सिंह के बाहर होने पर बोले कमलनाथ

15 second read
Comments Off on मध्यप्रदेश : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की रेस से दिग्विजय सिंह के बाहर होने पर बोले कमलनाथ
0
89

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि मुझे सुबह दिग्विजय सिंह ने फोन किया था कि मैं नामांकन नहीं भर रहा हूं क्योंकि खड़गे जी भर रहे हैं। मैं उनके घर जा रहा हूं, मैं उनका साथ दूंगा। खड़गे जी वरिष्ठ हैं, राज्यसभा में विपक्ष के नेता है इसलिए उन्होंने कहा कि मैं नामांकन नहीं भर रहा हूं। मैंने उनको बधाई दी, यह बात उनसे मेरी सुबह 8:30 बजे हुई थी। उसके बाद मेरी उनसे बात नहीं हुई है।  गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी बाहर हो गए हैं। दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा कि वह नामांकन नहीं भरेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे नामांकन भरेंगे। वह उनके प्रस्तावक बनेंगे। जबकि इससे पूर्व गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने नामांकन भरने की बात कही थी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह से बात होने के बाद मैंने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को कहा था कि आप विधायकों को प्रस्तावक के रूप में भेज दीजिये। वही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर दिए गए बयान पर पूछे सवाल पर कहा कि वे यदि कांग्रेस के बारे में इतना जानते हैं तो उनको फिर बीजेपी के बारे में भी जानकारी रखना चाहिए। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए शुक्रवार को मीडिया को दिए बयान में कहा था कि कमलनाथ चक्की भले ही धीरे चलती है पर पिसती बारीक है, कमलनाथ दिग्विजय सिंह को अध्यक्ष बनने ही नहीं देंगे दिग्विजय सिंह के लिए जो प्रस्तावक थे उनमें कमलनाथ गुट का कोई भी सदस्य नहीं है, 3 साल में अध्यक्ष बना नहीं पाए कॉमेडी सर्कस चला रहे हैं, टीवी पर यही चल रहा है।

Load More Related Articles
Comments are closed.

Check Also

नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के खिलाफ पूर्व संघ प्रचारक हुए मुखर, ड्रग्स की लेन-देन का वीडियो हुआ था वायरल

Author Recent Posts admin Latest posts by admin (see all) राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, जल्द…