- मजबूत राष्ट्र निर्माण में स्वस्थ समाज की सबसे बड़ी भागीदारी- डॉ स्वप्ना वर्मा - 20/09/2023
- मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्करIBC24 के चुनावी सर्वे में भाजपा की हो सकती है वापसी! - 16/09/2023
- प्रियंका ने की मां नर्मदा की आरती, बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके (भाजपा) दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है, एमपी में अब ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के सहारे कांग्रेस! - 12/06/2023
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री मोती कश्यप की बेटी तृप्ति पटेल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया गया था।
जबलपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोती कश्यप की बेटी ने अपने अधारताल स्थित निवास पर शुक्रवार देर शाम फांसी लगा ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजकर मामला जांच में लिया है।
अधारताल पुलिस ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय तृप्ति पटले ने खुदकुशी कर ली है। मृतका शहपुरा में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस का कहना है कि डेड बॉडी के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने संदिग्ध मृत्यु के तहत मामला दर्ज किया है। इन्वेस्टिगेशन शुरू हो गई है। परिजनों एवं संबंधित के बयान के बाद ही मृत्यु के कारण के बारे में कुछ कहा जा सकता है।