देशमध्यप्रदेशसतना

यातायात थाना बना मैनेजमेंट सेंटर? जाम से जूझता शहर, चर्चाओं में यातायात के अधिकारी और 3 सिपाही…..

शहर की सड़कों पर जाम अब आम बात हो गई है, लेकिन उससे भी ज्यादा चर्चा में इन दिनों शहर का यातायात थाना है, हालात ऐसे हैं कि चौराहों पर ट्रैफिक अपने भरोसे चलता नजर आता है और व्यवस्था कागजों में सिमटी हुई दिखाई देती है,
आम लोगों से लेकर विभागीय कर्मचारियों तक, हर कोई दबे स्वर में यही सवाल उठा रहा है कि आखिर यातायात के जिम्मेदार अधिकारी कर क्या रहे हैं?

चर्चाओं के केंद्र में थाना प्रभारी की कार्यशैली! कहा जा रहा है कि जहां उन्हें सड़क व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं उनका फोकस कहीं और……. नजर आता है।

नतीजा यह है कि शहर के प्रमुख मार्गों पर घंटों जाम लगा रहता है, लेकिन मौके पर जिम्मेदार अमला कम ही दिखाई देता है।

विभागीय गलियारों में यह भी चर्चा है कि किन्ही प्रजापति सिपाही को ट्रांसपोर्ट, ट्रक, बालू-गिट्टी जैसे कार्यों/वसूली की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं किन्ही सुब्बा नामक सिपाही को ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग का जिम्मा सौंपा गया है, जो अक्सर सभी बाईपास चौराहे समेत अन्य जगहों पर सक्रिय दिखाई देते हैं, लोगों का आरोप है कि कार्रवाई से ज्यादा मैनेजमेंट पर जोर रहता है…..

ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में एक वाहन चालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसकी गाड़ी पकड़ने के बाद कथित रूप से मौके पर ही राशि लेकर मामला निपटा दिया गया, उसका कहना था कि कोर्ट-कचहरी के झंझट से बचने के लिए यही आसान रास्ता बताया गया, हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
इसी कड़ी में पांडे जी नामक सिपाही को लेकर भी चर्चाएं हैं कि वे आंतरिक व्यवस्थाओं को संभालते हैं।

कुल मिलाकर तस्वीर यह बन रही है कि पूरा थाना व्यवस्था से ज्यादा व्यवस्थापन में व्यस्त है।
शहर की सड़कों का हाल यह है कि कहीं भी बेतरतीब पार्किंग, कहीं भी जाम और कहीं भी ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति आम हो चुकी है। शिकायत करने पर कार्रवाई से ज्यादा समझाइश और शिकायत वापस लेने का दबाव मिलने की बातें भी सामने आ रही हैं।

व्यंग्य में लोग कहते हैं…..
यहां ट्रैफिक नियमों से नहीं, समझदारी से चलता है……

एक ओर प्रदेश पुलिस एवं रीवा, सतना के वरिष्ठ अधिकारी कानून व्यवस्था मजबूत करने और अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, वहीं सतना का यह थाना अपनी अलग कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है !

Related Articles

Back to top button