टीएनटी ग्राउंड बगहा में क्रिकेट प्रतिभाओं का चयन, सतना को मिले नए सितारे…..

एडहॉक कमेटी की निगरानी में संपन्न हुआ जिला टीम चयन, अंडर-13 बॉयज, अंडर-18 गर्ल्स व सीनियर महिला वर्ग में योग्य खिलाड़ियों का निष्पक्ष चयन……
सतना। जिला क्रिकेट संघ सतना (एडहॉक कमेटी) के निर्देशानुसार आज 1 फरवरी 2026 को टीएनटी ग्राउंड, बगहा में इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए जिला टीमों का चयन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, चयन प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई, जिसमें जिलेभर से आए सैकड़ों बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया,
आज आयोजित इस चयन ट्रायल में इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-13 बॉयज, अंडर-18 गर्ल्स एवं सीनियर महिला क्रिकेट वर्ग के खिलाड़ियों को परखा गया, चयनकर्ताओं की टीम ने खिलाड़ियों की बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग, फिटनेस, खेल अनुशासन और तकनीकी समझ को बारीकी से देखा,
अंडर-13 बॉयज वर्ग में एमपीसीए के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयु पात्र खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-18 गर्ल्स वर्ग में उभरती हुई महिला खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और तकनीकी कौशल से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया, सीनियर महिला वर्ग में भी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नई प्रतिभाओं ने दमखम दिखाया।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रही, खिलाड़ियों द्वारा डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड व अन्य आवश्यक कागजात प्रस्तुत किए गए,
इस अवसर पर चयन प्रक्रिया में एडहॉक कमेटी एवं चयन समिति के सदस्य रतन श्रीवास्तव, राजेश कैला, प्रमोद शर्मा, अभिनव भट्ट, राजेश मिश्रा, विराग जैन, साकेत गौतम, नवीन श्रीवास्तव, ललित खुराना, मनोज रावत, उमेश तिवारी, डॉ. पुष्पराज सिंह, आकांसु खुराना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


जिला क्रिकेट संघ (एडहॉक कमेटी) ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में सतना जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, यह चयन प्रक्रिया योग्य प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और जिले को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी……