Home मध्यप्रदेश Satna : तेज रफ्तार कार का कहर,तेज रफ्तार कार चालक ने 5 लोग को रौंदा, इलाके में मचा हड़कंप

Satna : तेज रफ्तार कार का कहर,तेज रफ्तार कार चालक ने 5 लोग को रौंदा, इलाके में मचा हड़कंप

15 second read
Comments Off on Satna : तेज रफ्तार कार का कहर,तेज रफ्तार कार चालक ने 5 लोग को रौंदा, इलाके में मचा हड़कंप
0
14

सतना में एक तेज रफ़्तार कार चालक ने सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठे लोगों को रौंद दिया। यहां फुटपाथ पर सभी सब्जी लगाने वाले लोग बैठे हुए थे। ऐसे में तेज रफ़्तार से एक युवक कार से आया और सभी को कुचल कर चला गया। इस हादसे ने सभी का दिल दहला दिया। इस हादसे में महिला के साथ 5 लोग घायल हो गए।

वहीं 3 की हालत सबसे ज्यादा गंभीर है। हालांकि कार सवार को लोगों ने पकड़ लिया। साथ ही पुलिस के हवाले उसको कर दिया गया। अब इस मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है। लेकिन हादसे का शिकार हुए लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने कार सवार के साथ कार को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने जानकारी निकाली तो कार पन्ना जिले की है। एक किराना व्यापारी इस कार का मालिक है। सतना में व्यापारी कार से किराना लेने आया था.जिस वक्त ये हादसा हुआ तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। क्योंकि एक दम से कार सवार ने आकर लोगो को कुचल दिया। वो भी एक साथ 5 लोग इसकी चपेट में आगे। 3 लोगों की हालत अभी काफी ज्यादा नाजुक है। कुछ कहा नहीं जा सकता है। इन सभी लोगों को रीवा रेफर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। यहां सभी का इलाज चल रहा है

Load More Related Articles
Comments are closed.

Check Also

वोट डालने के बाद सतना के इस रेस्स्टोरेंट में खाना खाने पर वोटर्स को मिलेगी भारी छूट, जानिए होटलों के नाम

Author Recent Posts admin Latest posts by admin (see all) राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, जल्द…