Home एजुकेशन JEE Advanvce Result: कितने छात्र शामिल हुए, कितने सफल रहे, क्या रहा कटऑफ, पढ़ें परिणाम के बारे में सबकुछ

JEE Advanvce Result: कितने छात्र शामिल हुए, कितने सफल रहे, क्या रहा कटऑफ, पढ़ें परिणाम के बारे में सबकुछ

27 second read
Comments Off on JEE Advanvce Result: कितने छात्र शामिल हुए, कितने सफल रहे, क्या रहा कटऑफ, पढ़ें परिणाम के बारे में सबकुछ
0
31

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस/JEE Advanced 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। इसके साथ ही लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अब राहत की सांस ली है। परीक्षा का परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट  jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है और छात्र अपना स्कोरकार्ड यहां से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर और आवेदन क्रमांक आदि की मदद से लॉगिन करना होगा। इस बार परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल हुए, कितने सफल रहे और क्या रहा इस साल विभिन्न श्रेणियों का कटऑफ। आइए जानते हैं कि कैसा रहा है इस साल एडवांस का परिणाम…

कितने उम्मीदवार हुए सफल?
JEE Advanvce 2022 में इस साल कुल 160038 छात्रों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 155538 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। JEE Advanvce 2022 परीक्षा में इस साल कुल 40712 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इन सभी को अमर उजाला की ओर से उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।क्या रहा इस साल का कटऑफ?
जेईई एडवांस परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ में इस साल वृद्धि हुई है। कटऑफ 88.4 पर्सेंटाइल है। वहीं, ओबीसी , एससी, एसटी के उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस की कट-ऑफ इस बार चार साल के निचले स्तर पर है। यह क्रमश: 67, 43.08  , 26.07 फीसदी है। ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 63.11 रहा है।

कौन रहा टॉपर?

जेईई एडवांस 2022 में आईआईटी बॉम्बे जोन के आर के शिशिर ने ऑल इंडिया टॉप किया है। उन्हें 360 में से 314 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, आईआईटी दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा महिला श्रेणी में टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 277 अंक प्राप्त किए हैं। अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी
आईआईटी बॉम्बे की ओर से जेईई एडवांस परीक्षा, 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

 JEE Advanced 2022 Result: कैसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

  • जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी यानी प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।
Load More Related Articles
Comments are closed.

Check Also

MP Free Laptop Yojana 2024: सरकार फ्री दे रही 10वी 12वी पास छात्र छात्राओं को लैपटॉप, ऐसे करे आवेदन

Author Recent Posts admin Latest posts by admin (see all) राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, जल्द…