Uncategorized

सतना में मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग तेज…..

सतना। शनिवार शाम धवारी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन मंत्री द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कर्नल सोफिया पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मकसूद अहमद और ग्रामीण अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मंत्री से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेसियों का कहना है कि कर्नल सोफिया जैसी महिला अधिकारी पर की गई टिप्पणी निंदनीय है और इससे सेना सहित पूरे देश का अपमान हुआ है।

प्रदर्शन के साथ-साथ शहर में सर्व समाज की ओर से तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जिससे माहौल और भी मुखर हो गया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से मांग की कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि अगर सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाया तो विरोध और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button