रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चार लापता/अपहृत लड़कियों को सकुशल ढूंढा…..
रीवा पुलिस ने सोहागपुर थाना क्षेत्र से लापता हुईं या अपहृत की गईं चार लड़कियों को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा गुमशुदा/गुम बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक, रीवा ज़ोन गौरव राजपूत और उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज अविनाश शर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।
पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरमौर, भगेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में गठित टीम ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को बखूबी निभाया।दिनांक 02.09.2023 को सोहागपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बघेरी से चार लड़कियाँ लापता हो गई हैं। इनमें से दो लड़कियाँ नाबालिक थीं। त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने गुम इंसान ऐप/गुमशुदा पोर्टल का उपयोग किया और स्थानीय सूचना के साथ-साथ तकनीकी माध्यमों से भी जानकारी जुटाई। गहन छानबीन और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने लड़कियों का पता लगा लिया। थाना सोहागपुर पुलिस टीम ने इन सभी लड़कियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।