मध्यप्रदेशसतना

सतना: दिव्यांग दंपती के घर में लगी आग, अनाज और कपड़े समेत 3 लाख का नुकसान….


सतना जिले के गांव बरहा मवान में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। आंखों से दिव्यांग जीवनलाल मवासी (35), पुत्र स्वर्गीय बादे मवासी, के घर में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 3:30 बजे की है। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब 3 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना के वक्त जीवनलाल घर पर अकेले थे। जैसे ही उन्होंने आग की आहट सुनी, उन्होंने किसी तरह खुद को बाहर निकाला और जोर से गांव वालों को पुकारा। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने घर का सारा सामान अपनी चपेट में ले लिया।

जीवनलाल की पत्नी और बच्चे उस समय मायके गए हुए थे। पति-पत्नी दोनों ही आंखों से दिव्यांग हैं, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। गांव वालों के मुताबिक, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही हल्का पटवारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया।

यह घटना दिव्यांग दंपती के लिए बेहद दुखदायी साबित हुई। आग से उनका सब कुछ स्वाहा हो गया। अब प्रशासन से मदद मिलने की उम्मीद की जा रही है। आग के कारणों की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button