भोपालमध्यप्रदेश
सिद्धा पहाड़ मामले में सरकार की कार्यवाही पर्याप्त नहीं जन विरोध न होता तो सरकार भगवान राम के प्रतिज्ञा स्थल को नष्ट कर देती:अजय सिंह

भोपाल।।मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भगवान राम के प्रतिज्ञा स्थल सिद्धा पहाड़ की तीन खदानों की निरस्त हुई कार्यवाही को अपर्याप्त बताते हुए कहा है कि अगर सरकार की भगवान राम के प्रति वास्तव में आस्था है तो उसे उक्त क्षेत्र की सम्पूर्ण खदानों को बन्द कराकर अवैध उत्खनन रोकना चाहिए | इसके साथ ही सम्पूर्ण क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करना चाहिए।
