कभी नही देखा होगा मध्यप्रदेश में ये अनोखा प्रदर्शन, देखकर हो जाएंगे दंग..

संबिदा कर्मियों ने बजाई भैंस के आगे बीन संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया अनोखे अंदाज में सरकार से मांग।
हड़ताल के आठवें दिन तक मांग पर कोई सुनवाई ना होने से नाराज स्वास्थ्य संविदा संघ ने किया सांकेतिक प्रदर्शन। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यक्रताओं ने दिया आंदोलनकारिओ का समर्थन।

मध्यप्रदेश के अनूपपुर चल रही स्वास्थ्य संविदा संघ की हड़ताल एक अनोखा रूप दिखाई दिया जहां भैंस को खड़ा कर स्वास्थ्य कर्मियों ने उसके सामने बीन बजाई और सरकार को एक सांकेतिक प्रदर्शन कर अपनी मांग को पूरा करने इस माध्यम से संदेश दिया भैंस सरकार बीन बजाने वाले स्वास्थ्य कर्मी लगातार चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल रोज एक नए अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर सरकार को अपनी नियमतीकरण की मांग को पूर्ण करने का संदेश भेज रहे हैं राज्य स्तरीय संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से जहां एक ओर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई है वही दूसरी ओर सरकार के कानो में जूं भी नही रेंगी
अनवरत चल रही इस हड़ताल में जो भी स्वास्थ कर्मी सहयोग कर रहे उनका हड़ताल में जब तक रहेंगे तब तक की तनख्वाह भी कटी जा रही है।

कांग्रेस नेता रमेश सिंह ने दिया हड़ताल में अपना समर्थन
अनूपपुर स्वास्थ्य संविदा हड़तालियों के साथ देने पहुंचे कांग्रेस नेता प्रदेश महासचिव रमेश सिंह उन्होंने कांग्रेस की और से सरकार से हड़तालियों के मुद्दो को पुरजोर तरह से रखने की बात कही उनके साथ पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष जीवेंदे सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर वरिष्ठ कांग्रेसी सत्येंद्र दुबे ने भी हड़तालियों की मांगों का समर्थन देते हुए उनके साथ देने की बात कही।