Uncategorized

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किए मां शारदा के दर्शन, जिप्सी में किया रोड शो…..

रामनवमी के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार दोपहर करीब 2 बजे हेलिकॉप्टर से रीवा से मैहर पहुंचे। हेलीपैड पर सांसद गणेश सिंह, स्थानीय विधायक और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे त्रिकूट पर्वत स्थित मां शारदा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव इस अवसर पर पारंपरिक धोती-कुर्ते में नजर आए। मां शारदा के दर्शन के दौरान वे पूरी तरह से धार्मिक भाव में दिखे। उन्होंने मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना कर राज्य के विकास और नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रैली में शामिल हुए। इस दौरान वे जिप्सी में सवार होकर रोड शो के लिए निकले। शहरवासियों ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कई स्थानों पर नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया। खासतौर पर शराबबंदी के समर्थन में आम जनता ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने ‘मां शारदा लोक’ परियोजना का भूमिपूजन भी किया। यह महत्वाकांक्षी योजना मैहर को धार्मिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

Related Articles

Back to top button