मध्यप्रदेशसतना

सिद्धा पहाड़ के उत्खनन पर BJP नारायण त्रिपाठी की दो टूक- भगवान श्रीराम से जुड़ी कोई भी यादें मिटने नहीं दी जाएगी

सतना। सिद्धा पहाड़ के उत्खनन पर मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट धाम में भगवान की कोई भी यादें मिटने नहीं दी जाएगी। चाहे वह सिद्धा पहाड़ का मामला हो या कोई अन्य। भगवान श्रीराम से जुड़ी कोई भी पहचान चाहे वह उत्खनन से जुड़ी हो या विकाश से पूरी लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ने के लिए हम तैयार है। वहीं अयोध्या की तर्ज पर चित्रकूट के विकास की बात कही है। विधायक त्रिपाठी का कहना है कि यदि अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ है तो उनकी कर्मस्थली चित्रकूट थी जहां से वे मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। इसलिए चित्रकूट का विकास भी अयोध्या की तर्ज पर होना चाहिए।


उन्होंने कहा कि इस धाम में भी भगवान का भव्य मंदिर बनना चाहिए व वनवासी स्वरूप की दिव्य प्रतिमा स्थापित करते हुए सर्वांगीण विकास होना चाहिए। इसके लिए हमारी पार्टी भी इसकी पक्षधर है। विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि चित्रकूट का विकास अयोध्या की तर्ज पर करना पड़ेगा। इसके लिए विंध्य के लोगों को साथ ले साधु संतों का आशीर्वाद ले आवाज बुलंद की जाएगी। तत्काल प्रभाव से सिद्धा पहाड़ में स्वीकृति की जाने वाली लीज निरस्त की जाए। साथ ही चित्रकूट के विकास का मास्टरप्लान तैयार किया जाए। अन्यथा बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button