खेलदेशमध्यप्रदेशरीवासतना

सतना अंडर-18 वन-डे टीम चयन के लिए ट्रायल 11 मार्च को……

TNT ग्राउंड सतना मे सुबह 9 बजे से होगा चयन ट्रायल, पात्र खिलाड़ी आवश्यक दस्तावेजों के साथ हों शामिल….

सतना। आगामी 15 मार्च से आयोजित होने वाली अंतरजिला अंडर-18 वन-डे क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सतना जिले की टीम चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टीम चयन हेतु ट्रायल 11 मार्च को प्रातः 9 बजे से सतना के टीएनटी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा,

तदर्थ कमेटी के मीडिआ सालाहाकार पुष्पराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन ट्रायल पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराया जाएगा। प्रतियोगिता मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नियमों के अनुरूप आयोजित की जा रही है, इसलिए केवल निर्धारित आयु वर्ग के खिलाड़ी ही इसमें भाग ले सकेंगे,

उन्होंने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 1 सितंबर 2007 से 31 अगस्त 2010 के बीच है, निर्धारित आयु सीमा से कम या अधिक आयु के खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी,

पुष्पराज सिंह ने आगे बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 100 रुपये पंजीयन शुल्क जमा करना होगा। साथ ही खिलाड़ियों को अपने साथ मूल जन्म प्रमाण-पत्र, पिछले तीन वर्षों की अंकसूची और आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा,

उन्होंने जिले के सभी योग्य और उत्साही खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लें और सतना जिले की टीम में स्थान पाने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। चयन प्रक्रिया जिला चयन समिति के सदस्यों की देखरेख में संपन्न होगी……

Related Articles

Back to top button