खेलदेशमध्यप्रदेशरीवासतना

सतना अंडर-18 वन-डे टीम चयन के लिए ट्रायल 11 मार्च को……

एपीएसयू स्टेडियम में सुबह 9 बजे से होगा चयन ट्रायल, पात्र खिलाड़ी आवश्यक दस्तावेजों के साथ हों शामिल….

सतना। आगामी 15 मार्च से रीवा में आयोजित होने वाली अंतरजिला अंडर-18 वन-डे क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए रीवा जिले की टीम चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। टीम के चयन हेतु ट्रायल 11 मार्च को प्रातः 9 बजे से स्थानीय अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (एपीएसयू) स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

तदर्थ कमेटी के सदस्य पुष्पराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रायल पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नियमों के अनुरूप आयोजित की जा रही है, इसलिए केवल पात्र आयु वर्ग के खिलाड़ी ही इसमें भाग ले सकेंगे,

उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 1 सितंबर 2007 से 31 अगस्त 2010 के बीच है। निर्धारित आयु सीमा से कम या अधिक आयु के खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी,
पुष्पराज सिंह ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 100 रुपये का पंजीयन शुल्क जमा करना होगा। साथ ही खिलाड़ियों को अपने साथ मूल जन्म प्रमाण-पत्र, पिछले तीन वर्षों की अंकसूची और आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा,
उन्होंने जिले के सभी योग्य और उत्साही खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लें और रीवा जिले की टीम में स्थान पाने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। चयन प्रक्रिया रीवा जिला चयन समिति के सदस्यों के मार्गदर्शन में संपन्न होगी…….

Related Articles

Back to top button