देशमध्यप्रदेशसतना

दो माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, फिर मुकरा……

आदित्य मिश्रा/सतना।

सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।

दो माह से फरार आरोपी को 25 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर नागौद क्षेत्र से पकड़ा गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र की एक युवती की बीते वर्ष वीरपुर निवासी 21 वर्षीय सत्यम सिंह, पुत्र ओमप्रकाश सिंह पटेल से जान-पहचान हुई थी। 8 जुलाई 2025 को आरोपी ने युवती को रोककर विवाह का प्रस्ताव रखा। भरोसे में लेकर 28 नवंबर 2025 को उसने युवती को अपने घर बुलाया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता के अनुसार, जब उसने विवाह की बात दोहराई तो आरोपी मुकर गया और अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद युवती ने 13 दिसंबर को नागौद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन तब तक आरोपी क्षेत्र छोड़ चुका था।

लगातार दबिश और तलाश के बाद पुलिस को 25 फरवरी को ठोस सूचना मिली। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button