देशमध्यप्रदेशसतना

सतना में युवाशक्ति का प्रदर्शन: श्याम टेलर के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब…..

शुभम सिंह परिहार के नेतृत्व में बायपास तिराहा बना मुख्य केंद्र, शहरभर में रही चर्चा…..

सतना। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के सतना नगर में प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। पूरे आयोजन में भाजयुमो नेता शुभम सिंह परिहार की सक्रिय भूमिका प्रमुख रूप से सामने आई।

भाजपा जिला मंत्री शुभम तिवारी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व शुभम सिंह परिहार ने संभाला। सतना बायपास तिराहा पर बड़ी संख्या में जुटे युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। आयोजन की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और समन्वय में परिहार की टीम की सक्रियता स्पष्ट दिखाई दी।

शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी स्वागत के कार्यक्रम हुए, लेकिन बायपास तिराहा का आयोजन विशेष रूप से चर्चाओं में रहा। युवाओं की बड़ी भागीदारी ने इसे एक संगठित शक्ति प्रदर्शन का रूप दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। सतना का यह दौरा युवा मोर्चा की सक्रिय उपस्थिति का संकेत देता नजर आया।

Related Articles

Back to top button