देशमध्यप्रदेशसतना

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का भाई गांजा तस्करी करते गिरफ्तार…….

अमित मिश्रा/सतना।

सरकार से बड़ा सवाल आखिर ऐसा कब तक?…….

सतना से आई यह बड़ी खबर प्रदेश की राजनीति, प्रशासन और सरकार, तीनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। नगरी प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को रामपुर बाघेलान पुलिस ने 46 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

टीआई संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी को मुंह छुपाते हुए पुलिस के साथ जाते देखा गया….. 👇

चौंकाने वाली बात यह है कि यह पहली घटना नहीं है। 3 दिसंबर को राज्यमंत्री का बहनोई उत्तर प्रदेश के नरैनी में ढाई कुंटल गांजा के साथ दबोचा गया था। 👇

करीब 6 महीने पहले, यही जीजा सिंहपुर पुलिस द्वारा कोरेक्स तस्करी में भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अब मंत्री का भाई भी गांजा तस्करी में पकड़े जाने से यह सिलसिला और गंभीर हो गया है।

इन लगातार हो रही गिरफ्तारियों ने प्रदेश की शासन-व्यवस्था पर बड़ा प्रश्न बना दिया है, आखिर राज्यमंत्री के परिवार के सदस्य बार-बार नशे के मामलों में क्यों घिर रहे हैं?
क्या सरकार इस पर स्पष्ट रुख अपनाएगी या फिर मामले को नजरअंदाज किया जाएगा?
जब मंत्री के निकट संबंधी ही नशे के मामलों में बार-बार पकड़े जाएँ, तो सरकार की नैतिक जवाबदेही और प्रशासनिक सख्ती दोनों पर सवाल उठना स्वाभाविक है….

लोगों का यह भी कहना है कि गिरफ्तार जीजा भाजपा क़े साथ कांग्रेस क़े भी कई राजनीतिक व्यक्तियों के संपर्क में रहा है, जिसके कारण चर्चाएँ और तेज हो गई हैं, हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है…..

इधर, एक बात स्पष्ट है कि IG रीवा गौरव राजपूत के नेतृत्व में चल रहा नशामुक्ति अभियान लगातार बड़ी सफलता दे रहा है, बीते महीनों में रीवा रेंज पुलिस ने नशे के जाल को तोड़ते हुए कई नेटवर्क ध्वस्त किए हैं। तेज और सटीक कार्रवाइयाँ यह साबित करती हैं कि पुलिस का यह अभियान प्रभावी और परिणामकारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अनिल बागरी,
  1. पंकज सिंह

फरार आरोपी:

  1. शैलेन्द्र सिंह

वही लोगों का कहना है की..जब मंत्री परिवार के लोग ही नशे के मामलों में पकड़े जा रहे हों, देश प्रदेश का क्या होगा, सरकार आखिर कब तक चुप रहेगी…….?

बाइट :- प्रेमलाल कुर्वे एडिशनल एसपी सतना

वही मामले में सतना क़े रैगांव विधानसभा से कांग्रेस की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने राज्य मंत्री पर लगाए आरोप…👇

Related Articles

Back to top button