मध्यप्रदेशसतना

Rewanchal Roshni Rewa16 साल की लड़की से जंगल में गैंगरेप:रीवा में 6 आरोपियों ने 2 घंटे बंधक बनाकर रखा; दोस्त के साथ मंदिर गई थी

रीवा में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की अपने दोस्त के साथ अष्टभुजी माता मंदिर गई थी। यहां से दोनों मंदिर के बगल से लगे जंगल में जाकर फोटो क्लिक करने लगे, तभी पास के ही गांव के 6 लड़के आ गए। आरोपियों ने दोनों को दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। उन्हें पीटा और मोबाइल व लड़की की पायल छीन ली। सभी ने लड़की से गैंगरेप किया। आरोपियों में से 2 नाबालिग हैं।

मऊगंज SDOP नवीन दुबे ने बताया, घटना नईगढ़ी थाना इलाके की है। नाबालिग लड़की शुक्रवार दोपहर अपने दोस्त के साथ अष्टभुजी माता मंदिर गई थी। दर्शन करने के बाद दोनों मंदिर के बगल से लगे जंगल में घूमने चले गए। इसी बीच दो बाल अपचारी सहित 6 आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया। लड़की को कचरे के ढेर में ले जाकर गैंगरेप किया।

पीड़िता काफी डरी हुई है…
पीड़िता घटना के बाद से काफी डरी हुई है। उसके दोस्त ने पुलिस को जानकारी दी, लेकिन पीड़िता इतने ज्यादा अवसाद में आ चुकी थी कि पुलिस को कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं थी। शनिवार सुबह से देर शाम तक महिला थाना प्रभारी मिथलेश यादव ने पीड़िता की काउंसिलिंग की, तब जाकर उसने बयान दिए।

आरोपियों ने बुरी तरह पीटा, धमकाया
पीड़िता के दोस्त ने बताया कि हम मंदिर से लगे जंगल में फोटो क्लिक कर रहे थे, तभी आरोपी आ गए। उन्होंने मुझे बंधक बना लिया। मैं उन लोगों से छोड़ देने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन वो नहीं माने। सामने ही मेरी दोस्त के साथ रेप किया। फिर दोनों को बुरी तरह पीटा। जाते-जाते धमकाया भी।

पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ा
नईगढ़ी पुलिस ने 6 आरोपियों को चिहिन्त करने के बाद पॉक्सो और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। ऐसी भी जानकारी है कि रविवार सुबह पुलिस ने कुछ आरोपियों को उठाया है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

Related Articles

Back to top button