कृपालपुर गढ़ी के बलात्कारी ‘राजकुमार’ की गिरफ्तारी न होने से परेशान पीड़िता ने वीडियो वायरल कर SP ऑफिस के सामने दी आत्मदाह की धमकी…

सतना पुलिस ने आरोपी पर घोषित किया 5 हजार का इनाम
शादी का झांसा देकर बीते कई सालों से दुष्कर्म कर रहे सतना की कृपालपुर गढ़ी के मालिक दुष्यंत सिंह गोलू की गिरफ्तारी न होने से परेशान पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कार्यवाही की मांग की है। कार्यवाही न होने पर पीड़िता ने अगले सोमवार SP ऑफिस में आत्मदाह करने की धमकी भी दी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित किया है।
वायरल वीडियो में पीड़िता ने कहा कि पुलिस आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद भी कार्यवाही नहीं कर रही है। आरोपी को पुलिस लगातार बचा रही है। अगर एक हफ्ते में कार्यवाही नहीं हुई तो मैं पुलिस अधीक्षक सतना कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लूंगी।
आरोपी को बचा रहे हैं सफेदपोश
पीड़िता ने कहा कि आरोपी के ऊपर कई सफेदपोशों का हाथ हैं। जिनके संरक्षण में पुलिस उसे बचा रही है। समय आने पर मैं इन सफेदपोशों के नाम उजागर करूंगी।
दर्ज हो चुकी है FIR
पीड़िता के आवेदन पर दुष्यंत सिंह गोलू के खिलाफ महिला थाने में रेप और अन्य धाराओं में FIR दर्ज की जा चुकी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ़ IPC की धारा 376,376(2),506 का मामला दर्ज कर लिया था।
यह है मामला
पीड़िता का आरोप है कि दुष्यंत सिंह गोलू से उसकी दोस्ती 2017 में शुरू हुई थी। उसके बाद दोनों की फोन पर बात होना शुरू हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।उसके बाद एक दिन गोलू ने उसे सतना में एक दोस्त के घर बुलाया लेकिन दोस्त घर और नही था वहाँ पर गोलू ने पहली बार पीड़िता के साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता ने उससे बातचीत बन्द कर दी थी।
कुछ दिन बाद गोलू ने दोनों के करीबी दोस्तों की मदद से पीड़िता से सुलह की और शादी करने की बात कही। पीड़िता फिर उसके झांसे में आ गई। जिसके बाद पीड़िता ने यह बात गोलू के परिवार को बताई। गोलू की माँ ने पीड़िता और गोलू की शादी करवाने की बात कही जिसके बाद पीड़िता ने विश्वास में आकर उसकी बात मानने लगी लेकिन गोलू एकबार फिर अपनी बात से मुकर गया। परेशान होकर पीड़िता ने गोलू के खिलाफ महिला थाने सतना में शिकायत दर्ज करवाई थी।
इनका कहना है।
मामले में सतना पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह का कहना है कि मामले में FIR हो गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। आरोपी के ऊपर 5 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। हमारी टीम उसकी तलाश में हैं 2-3 दिन में आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी।