Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशसतना

भाद मोड़ पर दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, चार घायल जिला अस्पताल में भर्ती….

अमित मिश्रा/सतना।


सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत भाद मोड़ के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। हादसे में घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहुती निवासी राज बहादुर शुक्ला और अमित सेन बाइक से सतना से मेहुती जा रहे थे। दूसरी ओर, उमरी से हाटी की ओर जा रहे दिनेश वर्मा और गीता सोधिया की बाइक भाद मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सड़क से हटाया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है और मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और मोड़ पर सावधानी न बरतने को हादसे का कारण बताया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी रही।


Related Articles

Back to top button