Home Uncategorized जंगल में तेंदुए का हो गया शिकार, अधिकारी कुर्सी तोड़ते दफ्तर में बैठे रहे…

जंगल में तेंदुए का हो गया शिकार, अधिकारी कुर्सी तोड़ते दफ्तर में बैठे रहे…

4 second read
Comments Off on जंगल में तेंदुए का हो गया शिकार, अधिकारी कुर्सी तोड़ते दफ्तर में बैठे रहे…
2
437

मध्य प्रदेश के सतना में जंगली जानवरों की लगातार हो रही मौत जंगल विभाग को कटघरे में लाकर खड़ा कर रही है, बीते दिनों वाइट टाइगर सफारी में सफेद शेर की मौत ने सबको हैरत में डाल दिया था। अब एक और तेंदुए की लाश रामनगर थाना क्षेत्र के जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया है। आशंका है कि तेंदुए का शिकार किया गया है, फिलहाल देर रात सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और तेंदुए की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

मध्य प्रदेश तेंदुए स्टेट बनने के बाद तेंदुए की मौत की पहली खबर सतना के रामनगर से आई है। जहां गौहानी के जंगल में तेंदुए का शव मिला है बताया जा रहा है कि संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए का शव मिला है। जंगल सर्चिंग मे चौकीदार को तेंदुए का शव बरामद हुआ था, शव मिलने के बाद से ही जंगल विभाग में हड़कंप मचा हुआ है डीएफओ सहित मुकुंदपुर वाइट टाइगर रिजर्व की टीम भी मोके पर पहुंची है,,, तेंदुए की मौत के बाद वन विभाग की कमि उजागर हुई है जहाँ, बताया जा रहा है कि तेंदुए का शव 4 दिन पुराना है,, तेंदुए की उम्र लगभग 4 वर्ष बताई जा रही है,,, वन विभाग की अधिकारियों की माने तो मौत का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है, डॉग सकॉट की टीम द्वारा भी आसपास के क्षेत्र में पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पीएम के बात मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा, आज तेंदुए का पोस्ट मार्टम होगा उसके बाद मौत के कारण की वास्तविक स्थिति पता चल पाएगी।


Load More Related Articles
Comments are closed.

Check Also

Navaratri mele

Share Tweet Send नवरात्रि महोत्सव के मद्देनज़र 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले…