सतना में संतोष पाण्डेय बने किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष…..

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के संगठन निर्माण अभियान के तहत अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान की अनुशंसा पर 31 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। सतना जिले में संतोष पाण्डेय को जिला किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने जिले में संतुलित संदेश देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद ओबीसी वर्ग को और किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग को सौंपा है। संतोष पाण्डेय लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं। वे पूर्व में जिला संगठन मंत्री, जिला महामंत्री और ब्लॉक अध्यक्ष जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। माना जा रहा है कि उनके अनुभव से जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस ने हाल के दिनों में सभी वर्गों को साधने की रणनीति पर जोर दिया है, जिससे संगठनात्मक स्थिति मजबूत होती दिख रही है।

