मध्यप्रदेशसतना

Rewanchalroshni Satna:सतना जिले में चूहों और पिस्सुओं ने मचाया हड़कंप,जिले में स्क्रब टाइफस के बढ़े मरीज

सतना जिले में चूहों और पिस्सुओं ने हड़कंप मचा रखा है। कोरोना और ब्लैक फंगस जैसी बीमारियों का सामना कर चुके लोगों को अब चूहों व पिस्सुओं ने डरा दिया है। चूहों-पिस्सुओं से होने वाली बीमारी स्क्रब टाइफस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सतना में अब फिर 4 मरीज स्क्रब टाइफस के मिले हैं।


ये मरीज सतना शहर की नई बस्ती, कोठी ब्लॉक के सोनौरा, गुलुआ पवैया और अमरपाटन में पाए गए हैं। इन नए मरीजों के अलावा लगभग आधा दर्जन संदिग्ध मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इन चार नए मरीजों के मिलने के पहले भी 2 महिलाएं स्क्रब टाइफस से पीड़ित पाई जा चुकी हैं। ये महिलाएं मझगवां ब्लॉक के ग्राम मुड़खोहा तथा बरुआ की रहने वाली हैं।

बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग ने सतना से 56 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सोमवार को एम्स भोपाल से आई रिपोर्ट में 4 लोगों में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सभी मरीजों का इलाज गाइड लाइन के अनुसार किया जा रहा है।

अलर्ट रहने के दिए निर्देश

फिलहाल सभी मरीज अपने-अपने घरों में ही हैं। बताया जाता है कि जिले के सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों (बीएमओ) को स्क्रब टाइफस के मद्देनजर अलर्ट रहने और एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button