- राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, जल्द आएगी ये नई पॉलिसी, प्रस्ताव तैयार, इस तरह मिलेगा लाभ - 24/04/2023
- हाई प्रोफाइल SEX रैकेट का भंडाफोड़: एक रात के 80 हजार…ये अभिनेत्री चलाती थी जिस्मफरोशी का धंधा, ग्राहकों को करती थी मॉडल्स सप्लाई - 22/04/2023
- Sukanya Samriddhi Yojana: नए साल में आपकी बेटी बनेगी लखपति, जाने कैसे करें निवेश? - 28/12/2022
सतना जिले में चूहों और पिस्सुओं ने हड़कंप मचा रखा है। कोरोना और ब्लैक फंगस जैसी बीमारियों का सामना कर चुके लोगों को अब चूहों व पिस्सुओं ने डरा दिया है। चूहों-पिस्सुओं से होने वाली बीमारी स्क्रब टाइफस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सतना में अब फिर 4 मरीज स्क्रब टाइफस के मिले हैं।

ये मरीज सतना शहर की नई बस्ती, कोठी ब्लॉक के सोनौरा, गुलुआ पवैया और अमरपाटन में पाए गए हैं। इन नए मरीजों के अलावा लगभग आधा दर्जन संदिग्ध मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इन चार नए मरीजों के मिलने के पहले भी 2 महिलाएं स्क्रब टाइफस से पीड़ित पाई जा चुकी हैं। ये महिलाएं मझगवां ब्लॉक के ग्राम मुड़खोहा तथा बरुआ की रहने वाली हैं।
बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग ने सतना से 56 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सोमवार को एम्स भोपाल से आई रिपोर्ट में 4 लोगों में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सभी मरीजों का इलाज गाइड लाइन के अनुसार किया जा रहा है।
अलर्ट रहने के दिए निर्देश
फिलहाल सभी मरीज अपने-अपने घरों में ही हैं। बताया जाता है कि जिले के सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों (बीएमओ) को स्क्रब टाइफस के मद्देनजर अलर्ट रहने और एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।