देशभोपालमध्यप्रदेश

महिला सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा का मजबूत कदम, अश्विनी परांजपे ने संभाला महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व……

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे को पदभार ग्रहण कराया। पदभार ग्रहण के साथ ही परांजपे जी ने संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और व्यापक महिला सहभागिता के साथ आगे ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व ने महिला मोर्चा की भूमिका को पार्टी की शक्ति बताते हुए कहा कि महिलाओं के बिना संगठन अधूरा है। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अश्विनी परांजपे जैसी कर्मठ और संवेदनशील नेतृत्वकर्ता के हाथों में महिला मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा जमीनी स्तर तक संगठन की पकड़ बढ़ेगी।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची महिला नेत्रियों ने नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का विश्वास जताया।

कार्यक्रम उत्साह, सम्मान और महिला नेतृत्व के सशक्त संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button