- मजबूत राष्ट्र निर्माण में स्वस्थ समाज की सबसे बड़ी भागीदारी- डॉ स्वप्ना वर्मा - 20/09/2023
- मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्करIBC24 के चुनावी सर्वे में भाजपा की हो सकती है वापसी! - 16/09/2023
- प्रियंका ने की मां नर्मदा की आरती, बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके (भाजपा) दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है, एमपी में अब ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के सहारे कांग्रेस! - 12/06/2023
पिछले हफ्ते महाराष्ट्र में एक ऐसे ही मामले को पढ़ने के बाद अमृतसर की एक छात्रा में अपने पिता पर आरोप लगाने का साहस आया। इसके बाद छात्रा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्थानीय नेता व अपने पिता के खिलाफ पिछले आठ सालों से बलात्कार करने का आरोप लगाया।
पुलिस ने कहा कि 20 वर्षीय कालेज छात्रा के अपने पिता पर पिछले आठ सालों से यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद अजनाला भाजपा इकाई के महासचिव अशोक तनेजा को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले के जांच अधिकारी राजविंदर सिंह ने कहा कि पीड़िता ने बुधवार को अपनी शिकायत दर्ज कराई।
कुछ दिन पहले मुंबई में ऐसे ही मामले के बारे में पढ़ने के बाद उसने अपने रिश्तेदारों को इसके बारे में बताने का साहस किया। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में उसकी मदद की।
पीड़िता के एक संबधी ने गुरुवार को कहा कि तनेजा ने परिवार या बाहर के किसी भी व्यक्ति को इसके बारे में बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी।
उधर हृदय की परेशानी और असामान्य महसूस करने के कारण तनेजा गुरुवार को अस्पताल में भर्ती हो गया।,
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गुरमीत चौहान ने बताया कि तनेजा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।
उेखनीय है कि पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस ने एक व्यापारी को पिछले नौ वर्षों से अपनी पुत्री के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
इन्सानियत इतना भी निचे गिर सकती है। ये सायद ही किसी ने सोचा होगा, पिता एक ऐसा शब्द जो विश्वास और रक्षा का प्रतीक माना जाता है। जब वो ही भक्षक बन जाए तो इंसान किस पर भरोसा करें।,
ऐसे लोगों को तुरंत फांसी दे देनी चाहिए जो ऐसे अपराध करते हैं।