Home Uncategorized इटली में एक दिन में 793 लोगों की मौत, 35 देशों में 90 करोड़ लोग घरों में ‘कैद’

इटली में एक दिन में 793 लोगों की मौत, 35 देशों में 90 करोड़ लोग घरों में ‘कैद’

6 second read
0
0
500

इटली में शनिवार को कोरोना वायरस से 793 लोगों की मौत हो गई जो एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत है। इससे देश में इस घातक विषाणु से मृतकों की कुल संख्या 4825 हो गई है जो पूरी दुनिया में इस बीमारी से हुई मौत का 38.3 फीसदी है। कोविड-19 संक्रमण की संख्या 53578 हो गई है जो एक और रिकॉर्ड है।

मिलान के पास उत्तर लोमबार्डी में मृतकों की संख्या तीन हजार से अधिक हो गई है। यह इटली में मरने वालों की कुल संख्या का करीब दो तिहाई है। इटली में शुक्रवार से 1420 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना वायरस को रोकने के तमाम सरकारी उपायों के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।

कोरोना वायरस पूरी दुनिया को अपनी चपेट ले चुका है। अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इटली, स्पेन, फ्रांस और श्रीलंका के अलावा कई अमेरिकी राज्यों में पूरी तरह लॉक डाउन है। 35 देशों में करीब 90 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हैं। अकेले तीन अमेरिकी राज्यों में 7 करोड़ लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में भी लॉक डाउन घोषित किया गया है। अमेरिका के बाद अब जर्मनी के बेयर्न राज्य में लोगों से अपने घरों में रहने को कहा गया है। ऐसा करने वाला वह जर्मनी का पहला राज्य बन गया।  इटली सबसे ज्यादा प्रभावित है और यहां मौत का आंकड़ा चार हजार पार कर गया, जो विश्व में सर्वाधिक है। शनिवार को कम से कम 40 अफ्रीकी देशों में कोरोना के नए मामले सामने आए। 

Load More Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Navaratri mele

Share Tweet Send नवरात्रि महोत्सव के मद्देनज़र 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले…