मध्यप्रदेशसतना

अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 51 किलो दूध से होगा भगवान परशुराम का महाभिषेक, ब्राम्हण कल्याण महासंघ जिला सतना के द्वारा किया जाएगा महाभिषेक

सनातन धर्म की राह पर कार्य करती चली आ रही ब्राम्हण समाज की प्राचीनतम एवं अग्रणी संस्था ब्राम्हण कल्याण महासंघ जिला सतना के द्वारा कल् अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 51 किलो दूध से महाभिषेक एवं हवन पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा, धवारी देवालय प्रांगण में विराजमान भगवान परशुराम का सर्वप्रथम सुबह 9 बजे महाभिषेक होगा, जिसके बाद पूजा-पाठ हवन कार्यक्रम संपन्न कर जिला अस्पताल के समस्त वार्डों में मरीजों को फल, दूध एवं बिस्किट वितरण का कार्यक्रम किया जाएगाा,

महाभिषेक कार्यक्रम में पंडित शंभूचरण दुबे के साथ समस्त शहर जिला एवं प्रदेश की कार्यकारिणी मौजूद रहेगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रोहित पांडे करेंगे, साथ मे शहर अध्यक्ष मनीष तिवारी, गौरव मिश्रा, देवेश त्रिपाठी, सविता त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, प्रिंस पाण्डेय, हीरालाल त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, राजीव दुबेदी, श्रद्धा तिवारी, एवं रंजना द्विवेदी, के साथ सभी भक्तगण उपस्थित रहेंगे,

Related Articles

Back to top button