दिदौध के होनहारों का कमाल: श्रद्धा और ऋषि की सफलता से परिवार/गांव में खुशी की लहर……
अदित्य मिश्रा…… आंचलिक।

सतना/कोठी। दिदौध गांव के दो होनहार विद्यार्थियों श्रद्धा मिश्रा और ऋषि मिश्रा ने अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठी में अध्ययनरत श्रद्धा ने कक्षा 12वीं में 73.2% और ऋषि ने कक्षा 10वीं में 87.4% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

यह उपलब्धि सिर्फ बच्चों की नहीं, बल्कि उनके माता-पिता के लिए भी गर्व का क्षण है। माता-पिता के लिए वह समय सबसे अधिक गौरवान्वित करने वाला होता है जब उनके बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। खासतौर पर तब, जब माता-पिता दोनों ही नौकरी में व्यस्त रहते हैं और बच्चों को सीमित समय दे पाते हैं। इसके बावजूद बच्चों का अनुशासन और समर्पण उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।
माता संध्या मिश्रा, जो स्वयं शिक्षिका हैं, और पिता ओमप्रकाश मिश्रा, जो नगर सैनिक के रूप में सेवा दे रहे हैं, ने बच्चों को हमेशा प्रेरित किया। दोनों की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
