देशमध्यप्रदेशमैहर

मैहर में नई ऊर्जा: नवागत कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने पहली टीएल बैठक में दिखाया एक्शन मोड……

मैहर। जिले की नवागत कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने पदभार संभालते ही प्रशासनिक कसावट के संकेत दे दिए हैं। अपनी पहली टीएल (टाइम लिमिट) बैठक में उन्होंने सबसे पहले जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न विभागों की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली।

बैठक का माहौल पूरी तरह कार्यकेंद्रित रहा, जिसमें कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी।

कलेक्टर मुखर्जी ने विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों पर गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रमुख शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर उनकी प्रगति का आकलन किया। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों से रिपोर्ट ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम मैहर श्रीमती दिव्या पटेल तथा एसडीएम अमरपाटन श्रीमती आरती सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर की इस सख्त और सक्रिय कार्यशैली से प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार होता नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button