देशमध्यप्रदेशसतना

सार्वजनिक स्थान पर अभद्रता, रामपुर थाने पहुंची शिकायत, कार्यवाही की मांग…

सतना/आदित्य….

देवरा गांव की घटना………

सतना। रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के देवरा गांव में एक युवक द्वारा समाज विशेष पर कथित रूप से नशे की हालत में अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है।

शिकायत के अनुसार, युवक ने सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोगों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि संबंधित युवक पहले भी नशे की स्थिति में इस प्रकार का व्यवहार कर चुका है। इस बार भी उसने कथित रूप से असंयमित भाषा का उपयोग करते हुए धमकी भरे शब्द कहे, जिससे गांव का माहौल प्रभावित हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ताओं ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस सूत्रों की माने तो ने थाने में शिकायत प्राप्त हुई है, व तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए भी पुलिस सतर्क है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई आवश्यक है, ताकि सामाजिक समरसता और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Back to top button