मध्यप्रदेशसतना

उचेहरा में कृषि मंत्री का घेराव, डॉ. रश्मि सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन…

सतना। किसानों की खाद की किल्लत, कालाबाजारी और बर्बाद होती फसल को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। इसी सिलसिले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सतना आगमन पर उचेहरा में कांग्रेस और किसानों द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन की कमान कांग्रेस की प्रखर नेत्री डॉ. रश्मि सिंह संभालेंगी।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान भारी संख्या में उचेहरा पहुंचेंगे और सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराएंगे। डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही, कालाबाजारी चरम पर है और फसल बर्बादी की कगार पर है। ऐसे में सरकार केवल भाषणों और खोखले वादों में उलझी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब किसानों की आवाज सड़कों पर गूंजेगी और शिवराज सिंह चौहान को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

विरोध प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह विरोध किसानों की पीड़ा का प्रतीक है और सरकार को चेतावनी देने का प्रयास है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button