देशमध्यप्रदेशसतना

“स्मृति में अम्मा” कवि सम्मेलन 24 अगस्त को सतना में…..

सतना। स्वर्गीय श्रीमती कुंती त्रिपाठी की पुण्य स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन “स्मृति में अम्मा” का भव्य आयोजन 24 अगस्त, 2025 को दोपहर 3 बजे से आरएस टावर, सतना (म.प्र.) में किया जा रहा है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम में देश के ख्यातनाम कवि एवं कवयित्री अपनी वाणी से “अम्मा की स्मृतियाँ” अभिव्यक्त करेंगे।

आमंत्रित कवियों में

श्री शैलेंद्र सिंह “शैल” (सतना),

डॉ. रुचि चतुर्वेदी (आगरा),

श्री ज्ञान प्रकाश आकुल (लखीमपुर खीरी),

श्री राधाकांत पाण्डेय (रीवा),

श्री रविकांत चतुर्वेदी (सतना),

श्री नवल सुधांशु (लखीमपुर खीरी) और

श्रीमती प्राची मिश्रा (सतना) शामिल हैं।

यह आयोजन की जिम्मेदारी त्रिपाठी परिवार मरकुण्डी द्वारा कराया जा रहा है। जिसमे आयोजक आलोक त्रिपाठी, चंद्रकमल त्रिपाठी एवं परिवार हैं, जबकि संयोजक की भूमिका प्राची मिश्रा निभा रही हैं।

यह कवि सम्मेलन न केवल साहित्यिक वातावरण को समृद्ध करेगा, बल्कि एक माँ के प्रति अपार श्रद्धा का संदेश भी देगा।

संपर्क सूत्र:
98270 03011, 7411880621

Related Articles

Back to top button