सतना

योगेश शर्मा बने विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष……

बुधवार शाम गुप्ता पैलेस में विप्र सेना की आवश्यक बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता सेना के मार्गदर्शक श्री रावेंद्र तिवारी ने की। बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विप्र सेना का विस्तार, सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी तथा समाज में जागरूकता लाने का संकल्प लेना था।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से समाजसेवी योगेश शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद उन्होंने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें अविन शर्मा, संदीप भारती, शिव द्विवेदी और विकास मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संदीप गर्ग, प्रणय धाराधर, लोकेश द्विवेदी और अभिषेक पांडेय को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. शैलेश पांडेय, सुनील मिश्रा गप्पी, उदित तिवारी और अभिषेक तिवारी को प्रदेश सहसचिव बनाया गया।इसके अलावा, दीपक मिश्रा को प्रदेश कोषाध्यक्ष, रजनीश द्विवेदी को प्रदेश प्रवक्ता और पंकज शुक्ल को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। संगठन ने निर्णय लिया कि नवगठित कार्यकारिणी संगठन विस्तार के लिए विशेष अभियान चलाएगी और जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी।बैठक के दौरान युवा सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को सशक्त बनाने के लिए संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button