Uncategorized

80 साल बाद राजवाड़ा में MP सरकार की कैबिनेट बैठक, CM ने देवी अहिल्याबाई को बताया आदर्श शासक….

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को इंदौर स्थित ऐतिहासिक राजवाड़ा में कैबिनेट बैठक आयोजित कर इतिहास रच दिया। 80 वर्षों बाद पहली बार राजबाड़ा में राज्य सरकार का दरबार सजा। यह आयोजन होल्कर वंश की महान शासिका देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में किया गया। बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने देवी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देखी और उन्हें सुशासन व परोपकार की प्रतिमूर्ति बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुग़ल शासनकाल की कठिन परिस्थितियों में देवी अहिल्याबाई ने सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों को बचाए रखा। उन्होंने खासगी कोष की शुरुआत की थी, जिसका प्रयोग महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण में किया गया।

राजवाड़ा को इस ऐतिहासिक अवसर के लिए विशेष रूप से सजाया गया ताकि उसकी विरासत को अनुभव किया जा सके। मुख्यमंत्री ने देवी अहिल्याबाई को आदर्श शासक और आदर्श बहू बताते हुए कहा कि उनकी जीवनगाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार संकल्पित है।

Related Articles

Back to top button