Uncategorized

रामनवमी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मैहर को दी 71 करोड़ की सौगात….

रामनवमी के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मैहरवासियों को 71 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

रविवार, 6 अप्रैल को अपने मैहर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 43 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से 38 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 27 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से 14 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

धार्मिक और विकास कार्यों का शुभारंभ

मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से मैहर पहुंचे, जहां उन्होंने मां शारदा देवी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इसके बाद बंधा बैरियर में आयोजित एक आमसभा को संबोधित किया। सभा में उन्होंने स्थानीय विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं मैहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करेंगी।

मां शारदा लोक’ परियोजना का भूमिपूजन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहुप्रतीक्षित ‘मां शारदा लोक’ परियोजना का भी भूमिपूजन किया। यह परियोजना मैहर के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है और इसे क्षेत्र के आध्यात्मिक एवं आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।मुख्यमंत्री के इस दौरे से स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। सरकार द्वारा दी गई इन सौगातों से मैहर के धार्मिक, पर्यटन और बुनियादी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button